जालंधर में पुलिस पर फिर उठे सवाल: चालान के बाद युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Edited By Kamini,Updated: 04 Sep, 2026 01:42 PM

jalandhar traffic police viral

जालंधर में पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है। दरअसल,  ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया।

जालंधर (सोनू) : जालंधर में पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है। दरअसल,  ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जालंधर बाईपास का है।

वायरल हुए वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों से बहस करता हुआ नजर आ रहा है। युवक का कहना है कि उसने पुलिसकर्मियों को फोन लाइसेंस दिखाने के लिए दिया था, लेकिन पुलिस कर्मी ने उसका फोन अपने पास रख लिया। इस पर युवक ने पुलिस वाले से कहा कि वह उसका फोन इस तरह नहीं ले सकती। इसके बाद वह ट्रैफिक पुलिसकर्मी से चालान काटने की वजह पूछने लगा। इसी दौरान पास खड़े एक पुलिस अधिकारी को गुस्सा आ गया और उसने युवक को थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने पुलिसकर्मी के हाथ से अपनी आरसी लेने की कोशिश की थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

वीडियो बना रहा व्यक्ति पुलिस के इस रवैये पर सवाल उठाता सुनाई दे रहा है। वह कहता है कि युवक को बिना किसी बात के थप्पड़ मारा गया। युवक ने बताया कि वह राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में करीब 3 हजार किलोमीटर गाड़ी चलाकर आया है, लेकिन जालंधर में आकर उसका चालान काट दिया गया। युवक ने पुलिस के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर (CP) कार्यालय में करेगा और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!