जन्माष्टमी पर जालंधर पुलिस अलर्ट, मंदिरों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पहरा

Edited By Vatika,Updated: 04 Sep, 2026 09:38 AM

janmashtami jalandhar police alert

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत

जालंधरः भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। पुलिस कमिश्नर सतिंद्र सिंहव ने सभी प्रमुख मंदिरों को सुरक्षा घेरे में लेते हुए पुलिस अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए है।

जन्माष्टमी के दौरान मंदिरों में बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए है। सी.पी. सतिंदर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है कि रात के समय शहर के विभिन्न मंदिरों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लें। अधिकारी मंदिरों के आसपास तैनात पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी, आने-जाने वाले रास्तों तथा भीड़ नियंत्रण व्यवस्था की लगातार निगरानी करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए समय रहते आवश्य कदम उठाया जा सकें। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!