Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2026 12:41 PM

गोराया-फिल्लौर हाईवे पर गांव बछोवाल के पास एक भीषण सड़क हादसे में करीब
जालंधर(सोनू): गोराया-फिल्लौर हाईवे पर गांव बछोवाल के पास एक भीषण सड़क हादसे में करीब 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जालंधर की ओर से आ रही एक कार हाईवे पर खड़े टिप्पर से पीछे से टकरा गई।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सड़क सुरक्षा बल के प्रभारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि टिप्पर हाईवे पर खड़ा था और उसका चालक उसमें पानी डाल रहा था। इसी दौरान कार टिप्पर से टकरा गई। कार में महिला के साथ चालक भी सवार था। घटना की सूचना मिलने पर फिल्लौर थाने के एसआई धर्मेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार कार चालक नशे की हालत में लग रहा था। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।