पंजाब में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

Edited By Kalash,Updated: 13 Sep, 2026 11:07 AM

rain alert 2 days

शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई पॉकेट रेन के चलते मौसम सुहावना बना रहा।

जालंधर (पुनीत): शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई पॉकेट रेन के चलते मौसम सुहावना बना रहा। बारिश के कारण तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली, जिससे पिछले दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। कुछ एक हिस्सों को छोड़कर शहर के अधिकतर इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हुई।

बारिश के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई जगहों पर सड़कों पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आईं। वहीं, बारिश के दौरान मौसम में ठंडक बढ़ने से शाम के समय वातावरण काफी सुहावना हो गया।

मौसम विभाग द्वारा 13 और 14 सितम्बर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में बारिश का दौर बढ़ने से तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के औसत अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!