जालंधर में गुलाब देवी रोड के पास बच्चा किडनेपिंग मामला, परिवार ने किया खुलासा

Edited By Urmila,Updated: 20 Sep, 2026 09:19 AM

child kidnapping case near gulab devi road in jalandhar

थाना नंबर-1 के अंतर्गत गुलाब देवी रोड के पास गुरु नानक नगर में 9 वर्षीय बच्चे सन्नी के लापता होने की सूचना से मचे हड़कंप के बाद मामले की सच्चाई सामने आ गई है।

जालंधर (सोनू) : थाना नंबर-1 के अंतर्गत गुलाब देवी रोड के पास गुरु नानक नगर में 9 वर्षीय बच्चे सन्नी के लापता होने की सूचना से मचे हड़कंप के बाद मामले की सच्चाई सामने आ गई है। परिवार ने स्पष्ट किया है कि सन्नी का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसका मामा उसे बाइक पर अपने साथ लेकर गया था। बच्चा सुरक्षित अपने घर पहुंच गया।

Jalandhar Child kidnapping case

सन्नी कॉन्वेंट स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है। परिवार के मुताबिक, रोजाना की तरह कभी उसकी नानी और कभी उसका मामा उसे स्कूल से लेने जाता है। घटना वाले दिन भी सन्नी का मामा उसे बाइक पर लेकर गया था। रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके चलते वह तेल डलवाने के लिए चला गया। इसी दौरान बच्चे के लापता होने और उसे बाइक सवार युवकों द्वारा ले जाने की सूचना इलाके में फैल गई।

परिवार का कहना है कि कुछ लोगों ने इस घटना को गलत तरीके से पेश करते हुए बच्चे के किडनैप होने की बात फैला दी। यहां तक कि नहर में बैग फेंके जाने की बात भी सामने आई, जबकि सन्नी सुरक्षित घर पर मौजूद था। परिवार ने स्कूल टीचर को भी फोन कर इसकी जानकारी दी थी कि बच्चा सही सलामत घर पहुंच चुका है।

मामले को लेकर पूर्व पार्षद जगदीश ने कहा कि जिस बच्चे ने बाइक पर तीन युवकों को सन्नी के साथ जाते देखा और लोगों को इसकी जानकारी दी, उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता। दरअसल, शहर में कुछ दिन पहले बच्चे के किडनैप होने की घटना सामने आने के कारण लोगों में पहले से ही डर का माहौल था। ऐसे में बच्चे को बाइक पर जाते देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान सामने आया कि सन्नी को कोई अज्ञात व्यक्ति नहीं, बल्कि उसका मामा ही बाइक पर लेकर गया था। इसके बाद परिवार ने भी बच्चे के सुरक्षित होने की पुष्टि कर दी। मामले में किडनैपिंग की फैली सूचना गलत साबित हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!