पंजाब में बारिश का कहर! 2 साल के बच्चे की मौत, सड़क में धंसी कार, फ्लाइट डायवर्ट

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Sep, 2026 11:40 PM

rain wreaks havoc in punjab 2 year old child dies

पंजाब में जालंधर सहित कई शहरों में रविवार को हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जालंधर, मोहाली और चंडीगढ़ में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मोहाली में बारिश और ड्रेनेज लाइन का पानी घर में घुसने से 2 साल के बच्चे...

जालंधर : पंजाब में जालंधर सहित कई शहरों में रविवार को हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जालंधर, मोहाली और चंडीगढ़ में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मोहाली में बारिश और ड्रेनेज लाइन का पानी घर में घुसने से 2 साल के बच्चे की मौत होने की सूचना है।

मोहाली के खरड़ के वार्ड नंबर-16 में तेज बारिश के दौरान एक घर में बारिश और ड्रेनेज लाइन का पानी घुस गया। बताया जा रहा है कि पानी का बहाव इतना तेज था कि घर के अंदर बेड तक पानी पहुंच गया। इसी दौरान बेड पर सो रहा 2 साल का बच्चा पानी में गिर गया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान देवा के रूप में हुई है।

मोहाली के फेज-10 में बारिश के बाद एक कार सड़क में धंस गई। बताया जा रहा है कि यहां करीब एक साल पहले सीवरेज डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। बारिश के बाद खुदाई वाले हिस्से में पानी भर गया, जिसके चलते कार सड़क में धंस गई।

बारिश का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। खराब मौसम के कारण कोलकाता से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया, जहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!