हाईवे पर काम कर रहे NHAI कर्मी को कार ने कुचला, विदेशी छात्र हिरासत में

Edited By Urmila,Updated: 05 Sep, 2026 05:28 PM

tragic accident on phagwara highway

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर ईस्टवुड के पास सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।

जालंधर (सोनू) : जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर ईस्टवुड के पास सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर काम कर रहे NHAI कर्मचारियों को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि NHAI कर्मचारी हाईवे पर सड़क निर्माण के काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने वहां काम कर रहे कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना फगवाड़ा सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार कार चला रहा युवक विदेशी छात्र है। हादसे के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। थाना फगवाड़ा सदर के जांच अधिकारी रोहित ने बताया कि हादसे की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के परिवार के बयान दर्ज करने के बाद मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!