Edited By Kamini,Updated: 10 Sep, 2026 05:06 PM

शहर के सबसे व्यस्त चौक में कार-ऑटो चालक में जबरदस्त हंगामा होने की खबर सामने आई है।
जालंधर (सोनू) : शहर के सबसे व्यस्त चौक में कार-ऑटो चालक में जबरदस्त हंगामा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कपूरथला चौक में कार और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों चालकों के बीच हुई हाथापाई का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय दोनों चालक आपस में भिड़ रहे थे, उस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग करवाया और मामला शांत करवाया। फिलहाल हाथापाई के कारणों और दोनों पक्षों की ओर से किसी शिकायत दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here