जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर टूटी सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों से लोग बेहाल

Edited By Urmila,Updated: 16 Sep, 2026 11:03 AM

large potholes on the roads outside the city railway station

सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर टूटी सड़कों के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जालंधर (पुनीत): सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर टूटी सड़कों के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े खड्डे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसके चलते यात्रियों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही है।

पिछले 2-3 दिनों से हो रही बारिश के कारण सड़कों की स्थिति और खराब हो गई है। बारिश का पानी खड्डों में भरने से वाहन चालकों को सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे परेशानी और बढ़ रही है। स्टेशन के बाहर रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों व लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में टूटी सड़कों के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय दुकानदारों व इलाका निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग द्वारा समय-समय पर सड़कों का निर्माण करवाया जाता है, लेकिन सड़कें ज्यादा समय तक टिक नहीं पातीं। बारिश के दिनों में सड़कें टूटने की समस्या और बढ़ जाती है। लोगों ने मांग की है कि स्टेशन के बाहर सड़कों को बढ़िया ढंग से बनवाया जाए और निर्माण के दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की जाए, ताकि सड़कें जल्द खराब न हों।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!