Punjab में गन प्वाइंट पर लूट, लुटेरों ने बाइक सवारों पर गोली चलाकर 10,000 रुपए लूटे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Oct, 2026 07:43 PM

robbers fired at motorcyclists and looted 10 000

गढ़शंकर पुलिस ने सरबजीत सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी बाडीया कलां हाल निवासी खानपुर थाना गढ़शंकर के बयान मुताबिक की वह अपनी सास के साथ अपनी बाइक पी.बी. 24 एफ 2558 पर फ्रिज की किश्त देने गढ़शंकर जा रहा था तो 2 बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल धमकाकर उसकी सास...

गढ़शंकर (भारद्वाज): गढ़शंकर पुलिस ने सरबजीत सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी बाडीया कलां हाल निवासी खानपुर थाना गढ़शंकर के बयान मुताबिक की वह अपनी सास के साथ अपनी बाइक पी.बी. 24 एफ 2558 पर फ्रिज की किश्त देने गढ़शंकर जा रहा था तो 2 बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल धमकाकर उसकी सास (महिला) का बैग छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात युवकों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

दर्ज मामले के अनुसार सरबजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सास रानी पत्नी मदन लाल निवासी खानपुर के साथ बाइक पर फ्रिज की किश्त देने जा रहे थे तो बाइक पर आए 2 युवकों ने उन्हें रोक लिया और पैसे मांगने लगे। इस दौरान उन्होंने हवा में फायर भी किया। उसने बताया कि इसके बाद वह युवक उसकी सास से उसका बैग लूटकर फरार हो गए जिसमें 10,000 रुपए, एक मोबाइल व जरूरी कागजात थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!