I-20 पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर एक की मौत, मचा हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Oct, 2026 11:32 PM

rapid firing on i 20 one killed on the spot causing panic

मुल्लांपुर-पुड़ैण लिंक रोड पर गांव मुल्लांपुर की हद में आज रात करीब 8 से 9 बजे एक वर्ना कार में सवार पांच लोगों ने आई-20 कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

मुल्लांपुर दाखा  (कालिया): मुल्लांपुर-पुड़ैण लिंक रोड पर गांव मुल्लांपुर की हद में आज रात करीब 8 से 9 बजे एक वर्ना कार में सवार पांच लोगों ने आई-20 कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना दाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ना कार सवारों ने करीब 5-6 फायर किए। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आई-20 कार में दो व्यक्ति सवार थे। फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति कार से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!