जालंधर में फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, आए 2 नए मामले, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Edited By Kalash,Updated: 20 Sep, 2026 01:21 PM

jalandhar swine flu patients

इसके साथ जिले में अब तक सामने आए स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

पंजाब डेस्क : जालंधर में स्वाइन फ्लू के नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को 2 नए स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ जिले में अब तक सामने आए स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इसमें से 20 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं दो मरीजों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वाइन फ्लू के नए मामले बस्ती पीरदाद और किशनपुरा से सामने आए हैं। 

जानकारी के अनुसार अब तक 121 संदिग्ध मरीजों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के लिए भेजे जा चुके है। फिलहाल दो संक्रमित मरीजों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वाइन फ्लू के लक्षणों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। अचानक तेज बुखार, ठंड लगना, गले में खराश, सूखी खांसी, कमजोरी, सिरदर्द और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों नजरअंदाज न करने के लिए कहा गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!