अमृतसर एयरपोर्ट पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर सख्ती, लोगों से भी की जा रही अपील

Edited By Kalash,Updated: 08 Sep, 2026 10:32 AM

adampur airport security tightened

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने संवेदनशील हवाई अड्डों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

जालंधर (धवन): अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने संवेदनशील हवाई अड्डों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क ने आज आदमपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। एस.एस.पी. विर्क के निर्देश पर जालंधर ग्रामीण पुलिस के विस्फोटक एवं तोड़फोड़ विरोधी जांच दल ने आदमपुर हवाई अड्डे तथा इसके आसपास के संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया। दल ने हवाई अड्डे के आगमन क्षेत्र, वाहनों की आवाजाही वाले स्थानों, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं तथा हवाई अड्डे के परिचालन क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों की बारीकी से जांच की।

पुलिस कर्मचारियों ने संभावित संदिग्ध वस्तुओं और असामान्य गतिविधियों की तलाश की तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की। हवाई अड्डे पर तैनात कर्मचारियों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि अमृतसर हवाई अड्डे के आसपास संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। इसी के मद्देनजर जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आदमपुर हवाई अड्डे की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाए हैं।

एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विर्क ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा भी की जा रही है। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे हवाई अड्डे तथा अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या ड्रोन जैसी गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि आम जनता की सतर्कता और सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!