Edited By Urmila,Updated: 14 Sep, 2026 11:22 AM

जालंधर की मकसूदां मंडी में रविवार देर शाम शराब पीने के दौरान मजदूरों के बीच विवाद हो गया।
जालंधर (सोनू) : जालंधर की मकसूदां मंडी में रविवार देर शाम शराब पीने के दौरान मजदूरों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और एक मजदूर पर तेजधार चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में मजदूर की बाजू पर गहरे घाव आए हैं और काफी खून बहने के बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को काबू कर लिया, जबकि हमले में शामिल अन्य लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसीपी हेडक्वार्टर करनैल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार कुछ मजदूर मकसूदां मंडी के पास शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई और एक मजदूर पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल मजदूर को पुलिस की मदद से तुरंत सरकारी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों की ओर से घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एसीपी के मुताबिक, पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की जाएगी और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here