Edited By Vatika,Updated: 15 Sep, 2026 03:06 PM

कंप्यूटर में मौजूद डेटा और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।
जालंधर: शहर के सराफा बाजार स्थित हनुमान चौक में GST विभाग की टीम ने एक ज्वैलरी शॉप पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम VK ज्वैलर्स पहुंची और दुकान का रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया।
अधिकारियों ने दुकान की बिक्री और खरीद से संबंधित रिकॉर्ड, कंप्यूटर में मौजूद डेटा और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। टीम ने करीब 2 घंटे तक दुकान में रिकॉर्ड और दस्तावेजों की पड़ताल की फिलहाल जांच के दौरान क्या सामने आया है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।