रेल यात्रियों के Good News, लुधियाना से चलने वाली इस ट्रेन को मिला बड़ा एक्सटेंशन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Aug, 2026 09:01 PM

this train originating from ludhiana has received a major extension

लुधियाना और जींद के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से बड़ी राहत दी गई है। लुधियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन अब जींद तक चलेगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 54054/54053 को जींद तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

लुधियाना : लुधियाना और जींद के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से बड़ी राहत दी गई है। लुधियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन अब जींद तक चलेगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 54054/54053 को जींद तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से खास तौर पर छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। जाखल से जींद के बीच आने वाले सभी स्टेशनों पर ट्रेन का व्यावसायिक ठहराव रहेगा।

जींद से लुधियाना जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल:
जींद से रवाना — सुबह 3:40 बजे
जाखल पहुंचेगी — सुबह 5:10 बजे
लुधियाना पहुंचेगी — सुबह 8:30 बजे

पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रेलवे बोर्ड के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे लगातार रेल मंत्रालय और रेलवे अधिकारियों के सामने उठाया गया था। अब जींद से लुधियाना तक रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होने जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!