स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब को दहलाने की साजिश! कोर्ट समेत सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 03 Aug, 2026 03:06 PM

bomb threat in punjab before independence day

स्वतंत्रता दिवस से महज कुछ दिन पहले पंजाब में एक बार फिर बड़े आतंकी खतरे की सुगबुगाहट से अफरा-तफरी मच गई है।

लुधियाना (राज): स्वतंत्रता दिवस से महज कुछ दिन पहले पंजाब में एक बार फिर बड़े आतंकी खतरे की सुगबुगाहट से अफरा-तफरी मच गई है। लुधियाना जिला अदालत परिसर (Ludhiana District Court) समेत राज्य के कई प्रमुख सरकारी स्थलों और इमारतों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी दी गई है। यह धमकी भरा संदेश ई-कोर्ट सिस्टम (e-Court System) से जुड़ी आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है।

जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल सोमवार की सुबह ठीक 8:57 बजे भेजा गया। यह संदेश mianetzy8@gmail.com नामक ईमेल आईडी से प्राप्त हुआ है। ईमेल में आतंकी संगठनों—खालिस्तान नेशनल आर्मी (KNA) और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा गुट) का जिक्र करते हुए दावा किया गया है कि दोनों संगठन पंजाब में एक साथ मिलकर 'हथियारबंद संघर्ष' (Armed Struggle) शुरू करने जा रहे हैं। धमकी भरे ईमेल में स्पष्ट रूप से लुधियाना जिला अदालत का नाम शामिल किया गया है, जिसमें दोपहर 2:11 बजे का समय देकर धमाका करने की बात कही गई है।

सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad), डॉग स्क्वायड और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत जिला अदालत परिसर पहुंचे। पूरे अदालत परिसर को खाली करवाकर कोने-कोने की सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। अदालत में आने-जाने वाले हर रास्ते पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 15 अगस्त के मद्देनजर पहले से ही पंजाब भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन इस ईमेल के बाद पूरे राज्य में 'हाई अलर्ट' (High Alert) घोषित कर दिया गया है।

पुलिस की विशेष साइबर क्राइम टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए IP एड्रेस और सर्वर डिटेल्स खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, एहतियात के तौर पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अदालतों और अन्य भीड़भाड़ वाले सरकारी परिसरों में चेकिंग अभियान और गश्त को कई गुना बढ़ा दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!