पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए Good News, हाईकोर्ट ने DA को लेकर जारी किए सख्त आदेश
Edited By Kalash,Updated: 03 Aug, 2026 11:51 AM

पंजाब के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : पंजाब के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त आदेश जारी कर पंजाब सरकार को 15 दिन में 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का DA जारी करने के लिए कहा हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि अगर इस महीने के अंत कर कर्मचारियों-पेंशनरों का DA जारी नहीं होता तो 6 प्रतिशत ब्याज देना होगा।
बता दें कि पंजाब सरकार की महंगाई भत्ते को लेकर दायर याचिका को खारिज करते हुए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने पिछले फैसले को बरकरार रखा है। इसके साथ ही साफ आदेश दिए हैं कि 15 दिन के अंदर कर्मचारियों का बकाया DA दिया जाए। सरकारी कर्मचारियों के वकील के मुताबिक हाईकोर्ट ने सरकार की अपील को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार के पास 15 दिन का समय है, इस दौरान उसे कर्मचारियों को DA की बकाया रकम जारी करनी होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here