संजीव अरोड़ा की अंतरिम जमानत पर सस्पेंस बरकरार, सुप्रीम कोर्ट का फैसला अब कभी भी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Jul, 2026 08:04 PM

suspense continues over sanjeev arora s interim bail

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की अंतरिम जमानत को लेकर कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। ऐसे में अब यह तय होगा कि मंत्री को अंतरिम...

पंजाब डैस्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की अंतरिम जमानत को लेकर कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। ऐसे में अब यह तय होगा कि मंत्री को अंतरिम राहत मिलती है या नहीं।

मामले की सुनवाई जस्टिस सतीश कुमार शर्मा और जस्टिस एन.के. सिंह की पीठ ने की। सुनवाई के दौरान संजीव अरोड़ा की ओर से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत की मांग की गई, जबकि दूसरे पक्ष ने भी अपने तर्क अदालत के सामने रखे। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं किया है। अदालत का फैसला सुरक्षित रहने के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों की निगाहें अब आने वाले आदेश पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि कोर्ट का फैसला न केवल संजीव अरोड़ा के लिए, बल्कि इस पूरे मामले की आगे की दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!