सोशल मीडिया पर वीडियो डालना नाबालिग इन्फ्लुएंसर को पड़ा भारी, अब मांग रहा माफी

Edited By Kamini,Updated: 22 Jul, 2026 01:32 PM

posting a cost a minor influencer dearly

एक नाबालिग इन्फ्लुएंसर को वीडियो बनाना उस समय महंगा पड़ गया जब मामला पुलिस के पास जा पहुंचा।

लुधियाना: एक नाबालिग इन्फ्लुएंसर को वीडियो बनाना उस समय महंगा पड़ गया जब मामला पुलिस के पास जा पहुंचा। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो कार्रवाई करते हुए नाबालिग और उसके साथियों को ट्रेस कर लिया। इसके बाद नाबालिग इन्फ्लुएंसर ने पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भविष्य में इस तरह का कोई भी कंटेंट पोस्ट न करने का भरोसा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में आकाश नामक नाबालिग इन्फ्लुएंसर अपने साथियों के साथ बातचीत करता दिखाई दे रहा था। इस दौरान उसने बताया था कि वह और उसके दोस्त लुधियाना के रख बाग इलाके में गैंगस्टर थीम पर वीडियो बनाते हैं। वीडियो में गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने पर मामला चर्चा में आ गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और वीडियो में नजर आ रहे नाबालिग व उसके साथियों की पहचान कर काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान सभी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। पुलिस के सामने रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में नाबालिग ने कहा कि उसने रख बाग में एक वीडियो पिछले सप्ताह साझा की थी। इलमें उलने गैंगस्टरवाद को प्रमोट किया था। नाबालिग ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेगा। वहीं नाबालिग ने लोगों से भी ऐसे वीडियो से दूर रहने की अपील की है। साथ ही उसने लुधियाना पुलिस और पुलिस कमिश्नर से हाथ जोड़कर माफी मांगी।

उधर, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर गैंगस्टर संस्कृति, हथियारों और आपराधिक छवि के कंटेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। युवाओं को ऐसे प्रभाव से बचाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसी बीच पुलिस ने गैंगस्टरों से संबंधित सूचना देने वाले लोगों के लिए 10 लाख रुपए के इनाम की घोषणा करते हुए 93946-93948 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

जानें क्या कहा नाबागिल इन्फ्लुएंसर ने

नाबालिग इन्फ्लुएंसर आकाश ने कहा कि उसे दिवंगत पंजाबी गायक के गैंगस्टर आधारित गीत काफी पसंद है। इसलिए वह अपने साथियों के साथ इन्हीं गानों पर रील्स बनाता था। इन रील्स पर उसे लोगों का काफी समर्थन मिलता था। यही नहीं वायरल हो रही वीडियों में नाबालिग इन्फ्लुएंसर आकाश ने तो यह भी कहा  था कि, वह  दबकर नहीं रहेगा। उससे उलझने वालों वह नहीं छोड़ेगा। उसके माता-पिता ने उसे सिर उठाकर जीने की सलाह दी है डरना नहीं सिखाया। वीडियो में उसने कड़ा पहनने की सलाह दी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!