'धुरंधर' फेम सिंगर के शो में हंगामे का दावा, कॉन्सर्ट की तस्वीरें-वीडियो वायरल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Jul, 2026 12:22 AM

uproar reported at  dhurandhar  fame singer s show

देहरादून में 17 जुलाई को आयोजित पंजाबी गायिका जैस्मीन सैंडलस के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टों में कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि शो के दौरान जैस्मीन सैंडलस के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़...

पंजाब डैस्क : देहरादून में 17 जुलाई को आयोजित पंजाबी गायिका जैस्मीन सैंडलस के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टों में कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि शो के दौरान जैस्मीन सैंडलस के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। जानकारी अनुसार जैस्मीन सैंडलस के साथ देहरादून कान्सर्ट में भीड़ द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। 

वायरल वीडियो और तस्वीरों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान जैस्मीन सैंडलस ने कुछ लड़कियों को स्टेज के पास आने के लिए बुलाया था। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग आगे आ गए, जिससे वहां अचानक भीड़ बढ़ गई और भीड़ द्वारा जैसमीन के साथ बदसलूकी की गई। इस दौरान कई लड़कियों ने उनके साथ फोटो और वीडियो भी बनवाईं। इसी घटनाक्रम की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों के साथ शेयर किए जा रहे हैं।

हालांकि, जैस्मीन सैंडलस या उनकी टीम की ओर से इस मामले में किसी भी तरह की आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल छेड़छाड़ के दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और वायरल पोस्टों की सत्यता भी स्वतंत्र रूप से प्रमाणित नहीं हो सकी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की पुष्टि का इंतजार है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!