चन्नी गुट की भूपेश बघेल के साथ बंद कमरे में अहम बैठक शुरू, तस्वीरें आई सामने

Edited By Vatika,Updated: 11 Jul, 2026 02:34 PM

the important meeting of the punjab congress

पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी मतभेदों के बीच शनिवार को एक और अहम राजनीतिक बैठक ने सभी का

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी मतभेदों के बीच शनिवार को एक और अहम राजनीतिक बैठक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल  के साथ  सह प्रभारी सूरज ठाकुर कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक शुरू हुई।

PunjabKesari

बैठक में ये नेता शामिल 
राणा गुरजीत सिंह के आवास पर पहुंचने पर लाडी शेरोवालिया, वरिंदरमीत सिंह पाड़ा समेत अन्य नेताओं ने भूपेश बघेल का फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पिछले चार दिनों से भूपेश बघेल लगातार पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ अलग-अलग दौर की बैठकें कर रहे हैं। अब तक हुई बैठकों में अधिकतर वे नेता शामिल रहे, जिन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का करीबी माना जाता है। वहीं, आज पहली बार चन्नी गुट के नेताओं को एक साथ बैठक के लिए बुलाया गया है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, सांसद शेर सिंह घुबाया, पूर्व सांसद मोहम्मद सादिक, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ और कार्यकारी अध्यक्ष संगत सिंह गिलजियां सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
PunjabKesari

कांग्रेस के सभी गुटों को एक मंच पर लाने की कोशिश 
जानकारी के अनुसार, बैठक में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी मौजूद हैं। इसके अलावा कई विधायक और जिला स्तर के नेता भी बैठक में शामिल हुए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भूपेश बघेल पंजाब कांग्रेस के सभी गुटों को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया जा सके। पिछले कुछ समय से पंजाब कांग्रेस में अलग-अलग गुटों के बीच जारी खींचतान ने पार्टी की राजनीति को प्रभावित किया है और कांग्रेस हाईकमान भी इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, जिला स्तर के संगठनात्मक ढांचे और नेताओं की शिकायतों समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि भूपेश बघेल सभी गुटों की राय जानने के बाद अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपेंगे। इस बैठक पर सिर्फ कांग्रेस नेताओं की ही नहीं, बल्कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग की भी नजरें टिकी हुई हैं। साथ ही कांग्रेस हाईकमान और विपक्षी दल भी इस बात पर नजर रखे हुए हैं कि चन्नी गुट के कितने नेता बैठक में शामिल होते हैं और बैठक के बाद क्या राजनीतिक संदेश निकलकर सामने आता है। फिलहाल बैठक बंद कमरे में जारी है और अंदर चल रही चर्चा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बैठक के नतीजे पंजाब कांग्रेस की आगे की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या भूपेश बघेल की यह पहल पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों को कम करने में सफल होगी या आने वाले दिनों में पंजाब कांग्रेस की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिलेंगे।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!