राजनीति में बड़ी हलचल! इन कांग्रेस नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर

Edited By Urmila,Updated: 20 Jul, 2026 02:01 PM

big uproar in politics two congress leaders were expelled from the party

2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के अंदर पहले से ही खींचतान चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के MP चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी के फैसले से नाखुश हैं।

मोरिंडा (सोनू) : 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के अंदर पहले से ही खींचतान चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के MP चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी के फैसले से नाखुश हैं और कांग्रेस हाईकमान चन्नी गुट और पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच विवाद को सुलझाने के लिए लगातार मीटिंग कर रहा है।

congress leader

इस बीच, MP चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कई बड़ी हस्तियों को पार्टी से निकाल दिया है। मीडिया को जानकारी देते हुए चन्नी ने कहा कि हाल के चुनावों में कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए पार्टी के खिलाफ काम किया है।

congress

जिसमें रतनगढ़ के रणजोत सिंह ज्योति और विक्रम बग्गा ने पार्टी में रहते हुए चुनावों में अपने उम्मीदवार खड़े करके विरोधी पार्टियों की मदद की है। ऐसे में कांग्रेस कमेटी ने आज फैसला किया है कि इन दोनों नेताओं को पार्टी से निकाल दिया जाए। जिसके बाद पार्टी ने अब इन दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि दोनों नेताओं का अब पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग उनका विरोध कर रहे थे, उन्हें भी पार्टी में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!