नंगल में बड़ा हादसा! कैंटर ने दो वाहनों को मारी जबरदस्त टक्कर, एक की मौ/त

Edited By Kamini,Updated: 26 Oct, 2026 02:59 PM

nangal road accident

नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर सांसद आवास के पास कल एक कैंटर ने कार व मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

नंगल (सैनी): नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर सांसद आवास के पास कल एक कैंटर ने कार व मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कैंटर सड़क के बीचोबीच पलट गया, जबकि कार और मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 27 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।

नंगल थाने के एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब की ओर से आ रहे कैंटर ने चंडीगढ़ की ओर जा रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कैंटर सड़क के बीचोबीच पलट गया। हादसे में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन कार के एयरबैग खुलने से बड़ी क्षति होने से बच गई। कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो घायल हो गए। हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।

मृतक की पहचान सौरभ निवासी जी-ब्लॉक, नंगल के रूप में हुई है, जो कूरियर बॉय का काम करता था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में कैंटर चालक को भी चोटें आईं। सौरभ की उम्र करीब 27 साल थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों व परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!