'प्रदेश अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़िया का खेल नहीं', भूपेश बघेल ने दी बड़ी चेतावनी

Edited By Vatika,Updated: 08 Jul, 2026 02:52 PM

bhupesh baghel issues a stern warning

पंजाब कांग्रेस में चल रहे अंदरूनी विवाद के बीच पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में चल रहे अंदरूनी विवाद के बीच पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ कर दिया है कि पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि "प्रदेश अध्यक्ष बदलना कोई गुड्डे-गुड़िया का खेल नहीं है।"

भूपेश बघेल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के 23 जिला अध्यक्ष पहले ही राजा वड़िंग के नाम पर अपनी सहमति दे चुके हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर किसी भी तरह के बदलाव की न तो जरूरत है और न ही कोई गुंजाइश। उनके इस बयान को राजा वड़िंग के नेतृत्व पर कांग्रेस हाईकमान की मुहर के रूप में देखा जा रहा है। दूसरी ओर, पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी की तस्वीरें अब भी सामने आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के गुट से जुड़े कई नेताओं ने भूपेश बघेल द्वारा बुलाई जा रही बैठकों से दूरी बना रखी है। जानकारी के अनुसार, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और उनके समर्थक 6 से 7 विधायक इन बैठकों में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा चन्नी गुट के कुछ अन्य नेताओं ने भी बैठकों से दूरी बनाए रखी।

भूपेश बघेल ने पार्टी में अनुशासन का संदेश देते हुए कहा कि कोई भी नेता अपनी "लक्ष्मण रेखा" पार न करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई नेता पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भूपेश बघेल के इस सख्त रुख को पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद को शांत करने और पार्टी में अनुशासन बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बयान के बाद चन्नी गुट अपना रुख बदलता है या पार्टी के भीतर की नाराजगी आगे भी जारी रहती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!