Jalandhar Encounter: पुलिस-आरोपी के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां

Edited By Kamini,Updated: 07 Jul, 2026 02:55 PM

jalandhar encounter

जालंधर में पुलिस व एक आरोपी में एनकाउंटर की खबर सामने आई है।

जालंधर (सोनू): जालंधर में पुलिस व एक आरोपी में एनकाउंटर की खबर सामने आई है। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। थाना 7 के अधीन आते इलाके में फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज आरोपी को काबू करने की कोशिश। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पुलिस ने उसे काबू कर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी की पहचान श्यामदास निवासी दरबंगा बिहार के रूप में हुई है जोकि मौजूदा समय में गढ़ा में रह रहा है।

पुलिस ने इस संबंधी मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि श्यामदास को 4 तारीख को NDPS एक्ट में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी श्यामदास पर 307 का भी एक अन्य मामला दर्ज है, जिसमें आरोपी ने साथी साहिल ने फायरिंग की थी। मामले की गहराई से जांच करने पर पता चला कि, आरोपी ने हथियार का कई अन्य घटनाओं में भी इस्तेमाल किया था। इसी हथियार की रिकवरी के लिए पुलिस श्यामदास की निशानदेही पर पहुंची। इस दौरान हथियार को लेकर आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। इसी बीच जब पुलिस 5 से 6 फीट दूरी पर हथियार ढूंढ रही थी तो आरोपी ने पुलिस कस्टडी से हाथ छुड़वा कर छिपे हुए हथियार को निकालकर फायरिंग कर दी। पुलिस के एएसआई की ओर से जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी।

आपको बता दें कि, आरोपी श्यामदास ने अमरजीत नामक व्यक्ति पर फायरिंग की थी जोकि उसका अपना रिश्तेदार ही है। आरोपी बिहार से नशा लाकर यहां पर बेचते थे। आपसी रंजिश में आरोपी ने अमरजीत पर फायरिंगकी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी द्वारा 2 फायर किए गए थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में ओर भी खुलासे होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!