Jalandhar: मेले के दौरान दो पहलवानों के बीच खूनी झड़प, जमकर चलीं कुर्सियां-लाठियां

Edited By VANSH Sharma,Updated: 27 Jun, 2026 10:40 PM

jalandhar fair turns violent as rival wrestlers and supporters clash

जालंधर जिले के शाहकोट के नजदीकी गांव बाजवा कलां में आयोजित वार्षिक छिंज मेले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो नामी पहलवानों और उनके समर्थकों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

जालंधर: जालंधर जिले के शाहकोट के नजदीकी गांव बाजवा कलां में आयोजित वार्षिक छिंज मेले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो नामी पहलवानों और उनके समर्थकों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर कुर्सियों व लाठियों से हमला कर दिया। हालात बिगड़ते देख आयोजकों को कुश्ती मुकाबले बीच में ही रोकने पड़े।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बाजवा कलां में बाबा सुखचैन दास जी के वार्षिक जोड़ मेले के अवसर पर ग्राम पंचायत और गांव के गणमान्य लोगों की ओर से छिंज मेले का आयोजन किया गया था। कुश्ती मुकाबले चल रहे थे कि इसी दौरान एक पहलवान को रेफरी बनाए जाने पर कुछ पहलवानों और ग्रामीणों ने आपत्ति जता दी। विवाद बढ़ने पर मंच से इस संबंध में घोषणा भी करवाई गई।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि घोषणा के बाद संबंधित पहलवान नाराज हो गया और अपने समर्थकों के साथ गांव ढंडोवाल के एक नामी पहलवान से उलझ पड़ा। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पहलवानों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़प के दौरान एक पहलवान ने दूसरे पर कुर्सी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। वहीं, दूसरे पहलवान की बाजू टूटने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए।

घायलों को तुरंत शाहकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसआई सुखवंत सिंह अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!