Edited By Kamini,Updated: 21 Oct, 2026 11:58 AM

गुरु नानकपुरा रोड पर खुलेआम चल रहे दड़े-सट्टे के अवैध कारोबार का थाना रामा मंडी की पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 2 सट्टेबाजों को हजारों रुपए की नकदी तथा अन्य सामान समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जालंधर (महेश): गुरु नानकपुरा रोड पर खुलेआम चल रहे दड़े-सट्टे के अवैध कारोबार का थाना रामा मंडी की पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 2 सट्टेबाजों को हजारों रुपए की नकदी तथा अन्य सामान समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
ए.सी.पी. जालंधर सैंट्रल राजेश ठाकुर ने बताया कि एस.एच.ओ. रामा मंडी इंस्पैक्टर सुरिंदर कुमार कंबोज के नेतृत्व में एस.आई. सुखदेव द्वारा साथी कर्मचारियों की मदद से लाडी फर्नीचर के नजदीक से पकड़े गए उक्त सट्टेबाजों की पहचान सचिन पुत्र सोमनाथ निवासी मकान नंबर-125 न्यू दशमेश नगर रामा मंडी जालंधर तथा सोनू पुत्र लक्षमी नारायण मिश्रा निवासी नजदीक आधार करियाणा स्टोर गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारन के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ थाना रामा मंडी में दि पंजाब गैंबलिंग एक्ट-1867 के तहत 13-ए और लॉटरीज रैगूलेशन एक्ट-1998 के तहत 7(3) के अलावा बीएनएस 318(4) के तहत 309 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।
इंस्पैक्टर सुरिंदर कुमार कंबोज से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरू नानकपुरा रोड पर लाडी फर्नीचर के पास 10 के बदले 100 बनाएं का लालच देकर भोले-भाले लोगों को दड़ा-सट्टा लगाने के लिए उक्साते हुए उन्हें सट्टेबाजों द्वारा अपना शिकार बनाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड कर सट्टेबाजों को रंगे हाथों काबू कर लिया। सट्टेबाजों से पैसों के अलावा 12 स्लिप पैड, 7 बाल पैन, दड़ा-सट्टा पर्चियां 9, कैलकूलेटर-4, 4 मोबाइल फोन व 1 लैपटाप समेत की-बोर्ड और एक छोटा प्रिंटर समेत तारें बरामद किया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here