Jalandhar : आदमपुर मर्डर मिस्ट्री सुलझी, करीबी दोस्त की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Jul, 2026 12:41 AM

jalandhar adampur murder mystery solved

देहात पुलिस ने आदमपुर में कत्ल केस में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सब-डिवीजन आदमपुर की निगरानी में इंस्पेक्टर पंकज कुमार, प्रभारी थाना आदमपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव मानको में...

जालंधर: देहात पुलिस ने आदमपुर में कत्ल केस में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सब-डिवीजन आदमपुर की निगरानी में इंस्पेक्टर पंकज कुमार, प्रभारी थाना आदमपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव मानको में हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

दरअसल, 4 जुलाई को थाना आदमपुर को गांव मानको में एक किसान के खेतों में खून से लथपथ अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान मृतक की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी मान पुत्र मोहन सिंह निवासी सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहिब, हाल निवासी गांव कद्दो, थाना दोराहा, जिला लुधियाना के रूप में हुई, जो शिकायतकर्ता दिलबाग सिंह का करीबी मित्र था। जांच के दौरान नभप्रीत सिंह उर्फ नभप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव शाहपुर, तहसील अमलोह, जिला फतेहगढ़ साहिब की इस वारदात में संलिप्तता सामने आई, जिसे कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नभप्रीत सिंह उर्फ नभप्रीत सिंह को बीते दिन गिरफ्तार किया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!