Jalandhar : करियाना स्टोर में घुसे चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, घटना CCTV में कैद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Jul, 2026 03:07 PM

jalandhar crime news

वहीं मामले की जानकारी देते ए.एस.आई. राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें 112 से सूचना मिली थी कि यश करियाना स्टोर में चोरी हुई है।

जालंधर(सोनू): शहर के दशमेश नगर में एक चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार चोर दुकान की तिजौरी से हजारों रूपये चोरी कर फरार हो गए। घटना के बार में दुकानदार को सुबह दुकान खोलने के दौरान पता चला। चोर दुकान से रेड बुल की बोतलें, अन्य सामान और 40 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए।

मामले की जानकारी देते हुए यश करियाना स्टोर के मालिक यश ने कहा कि आज सुबह 6.15 बजे पिता ने कर्मी के साथ दुकान खोली तो देखा कि दुकान से 3 चोर नगदी और सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि चोर पुराने गेट से अंदर घुसे और 2 दरवाजे तोड़े। घटना दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। सी.सी.टी.वी. फुटेज के अनुसार देर रात 3 बजे चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने बताया कि चोर दुकान से 60 से 70 हजार रुपए का सामान चोरी कर चुके हैं। इतना ही नहीं इससे पहले भी दुकान से चोरी हो चुकी है।

थाना भार्गव कैंप की पुलिस को 3 से 4 बार सूचित किया गया, लेकिन फिर भी एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर जायजा लेने के लिए पहुंची। पीड़ित के अनुसार नशेड़ियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी. फुटेज में 3 चोर दिखाई दिए। इस दौरान चोरों ने दुकान के ताले तोड़े और उसके बाद तिजौरी से पैसे निकाले। जिसके बाद 15 मिनट दुकान में घूमकर सामान लेकर फरार हो गए। एक घंटे के बाद मौके पर ए.एस.आई. अशोक कुमार पहुंचे और बयान दर्ज करके ले गए। सी.सी.टी.वी. फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर दुकान से सटे घर के गेट की कुंडी तोड़कर दुकान के पिछले रास्ते से घुसे। जिसके बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

वहीं मामले की जानकारी देते ए.एस.आई. राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें 112 से सूचना मिली थी कि यश करियाना स्टोर में चोरी हुई है। घटना के दौरान पता चला कि दुकान के साथ वाले गेट की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुसे और 40 हजार की नगदी और रेडबुल की बोतलें व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार प्रवासियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। तीनों चोर बाइक पर सवार होकर आए थे। इस मामले में पुलिस द्वारा चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया। पीड़ित के बयानों पर पर्चा दर्ज किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!