Jalandhar में सरेआम गुंडागर्दी, युवको ने परिवार तेजधार हथियारों व ईंट-पत्थरों किया हमला

Edited By Kamini,Updated: 24 Jun, 2026 01:39 PM

youths attacked a family in jalandhar

शहर में सरेआम गुंडागर्दी की घटना सामने आई है। इस दौरान मौके पर जमकर ईंट पत्थर बरसाए गए।

जालंधर (सोनू): शहर में सरेआम गुंडागर्दी की घटना सामने आई है। इस दौरान मौके पर जमकर ईंट पत्थर बरसाए गए। मिली जानकारी के अनुसार, भागर्व कैंप में पुराने विवाद और मोबाइल फोन जमा कराने की रंजिश को लेकर विवाद हुआ। जहां 8 से 10 युवकों द्वारा घर और दुकान पर तेजधार हथियारों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया।

घटना के दौरान परिवार ने छतों से कूदकर पड़ोसियों के घरों में छिपकर अपनी जान बचाई। मौके पर परिवार में दहशत और सहम का माहौल पाया गया। आरोप है कि हमलावरों ने पड़ोसी घरों के दरवाजों पर भी वार किए। पीड़ित ममता के अनुसार, यह विवाद 17 जून को शुरू हुआ था। उस दिन कुछ युवकों ने चोरी की नीयत से उनके घर का शटर उठाने की कोशिश की थी लेकिन परिवार ने उन्हें मौके से भगा दिया। वहीं भागते समय एक आरोपी का मोबाइल फोन  गिर गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने वह मोबाइल फोन पुलिस थाने में जमा करवा दिया था, जिससे आरोपी नाराज बताए जा रहे हैं।

पीड़ितों ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए इलाके के रसूखदार लोगों के जरिए समझौते की बातचीत चल रही थी। हालांकि आरोपी लगातार फोन वापस करने की मांग को लेकर धमकियां दे रहे थे। इसी रंजिश के चलते आरोपी पम्मा लोरी और ढोलिया नाम के युवक अपने 8-10 साथियों के साथ हाथों में कृपाणें और ईंट-पत्थर लेकर गली में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, हमलावरों ने गली में आते ही सरेआम गुंडागर्दी शुरू कर दी। पीड़ित परिवार की दुकान के शटर पर तेजधार हथियारों से वार किए। इतना ही नहीं, जब पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, तो हमलावरों ने पूरी गली में अंधाधुंध ईंटें चलानी शुरू कर दीं। 

इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों के अनुसार, पुलिस ने मौके से पम्मा लोरी नाम के एक मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। हालांकि आरोपी खुद को निर्दोष बताते हुए कह रहा है कि वह ढोल बजाकर लौट रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!