Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Jul, 2026 09:08 PM

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की बहुचर्चित फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। भारत में रिलीज़ न होने के बाद अब फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को ZEE5 की इंटरनेशनल...
पंजाब डैस्क : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की बहुचर्चित फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। भारत में रिलीज़ न होने के बाद अब फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को ZEE5 की इंटरनेशनल लाइब्रेरी से भी हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, भारत में फिल्म को अब तक रिलीज़ की मंजूरी नहीं मिली है और अब इंटरनेशनल OTT प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद फिल्म के सर्टिफिकेशन और रिलीज़ को लेकर विवाद और गहरा गया है।
गौरतलब है कि इस फिल्म का नाम पहले 'पंजाब 95' था। वर्ष 2022 में इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास प्रमाणन के लिए भेजा गया था, लेकिन अब तक फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित बताई जाती है। खालड़ा ने 1980 और 1990 के दशक में पंजाब में कथित अवैध दाह संस्कार और फर्जी मुठभेड़ों से जुड़े मामलों को उजागर किया था। इसी संवेदनशील विषय के कारण फिल्म लंबे समय से विवादों में बनी हुई है।