PM के पंजाब दौरे से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश? ट्रेन पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे

Edited By Urmila,Updated: 12 Jul, 2026 09:54 AM

attempt to vitiate the atmosphere ahead of the pm s punjab visit

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के डिब्बों पर आपत्तिजनक नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है।

 पंजाब डेस्क : प्रधानमंत्री के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के डिब्बों पर आपत्तिजनक नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और रेलवे पुलिस अलर्ट हो गई हैं तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिल्ली जाने वाली ट्रेन के कुछ डिब्बों पर खालिस्तान समर्थक और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस वीडियो को प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़े गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। वीडियो में की गई टिप्पणियों और दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर संबंधित एजेंसियां सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए फिरोजपुर समेत सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां स्टेशन परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि ट्रेन पर नारे किसने और कब लिखे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!