Punjab Weather: मानसून होगा फिर एक्टिव! 11-12 जुलाई को पंजाब में झमाझम बारिश के आसार

Edited By Vatika,Updated: 10 Jul, 2026 10:37 AM

punjab rain alert

पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है।

पंजाब डेस्कः पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। पिछले कई दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण दिन के समय तेज धूप और चिपचिपी उमस लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हुई हल्की बारिश
हालांकि, मौसम विभाग ने 11 और 12 जुलाई को पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि यदि पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होती है, तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को लंबे समय से जारी गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, हालांकि यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जालंधर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण आने वाले दिनों में मानसून के फिर से सक्रिय होने के संकेत हैं। इसी के चलते 11 और 12 जुलाई को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!