PM मोदी के स्वागत को तैयार Jalandhar, 17 तारीख को करेंगे कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

Edited By Kamini,Updated: 08 Jul, 2026 07:14 PM

ravneet bittu reached jalandhar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।

जालंधर (सोनू) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी 17 तारीख को जालंधर आएंगे और कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

इसी के चलते रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज कैंट स्टेशन पर उद्घाटन समारोह में शामिल होने और अंतिम तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान रेलवे बोर्ड के अधिकारी और बीजेपी नेतृत्व ने स्टेशन पर उन्हें फूल भेंट करके स्वागत किया। दरअसल, कैंट स्टेशन का निर्माण 98.89 करोड़ रुपए की लागत से पूरा होने वाला है और अभी इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

PunjabKesari

रवनीत बिट्टू ने कहा कि रेलवे इस उद्घाटन की तैयारी कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री को हर देश अवार्ड देकर सम्मानित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की लीडरशीप कुछ दिनों तक यहां पर रहेंगी। 17 तारीख तक पार्टी और प्रशासन द्वारा पंजाब के लिए तैयारियां की जा रही है। पंजाब दौरे को लेकर लोगों में भी भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। 

PunjabKesari

रवनीत बिट्टू ने आगे कहा कि बड़े कामों में कमियां रह जाती है और उनकी कोशिशें है कि कमियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि 100 साल से अधिक 1500 रेलवे स्टेशन बनाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में कैंट रेलवे स्टेशन को भी 100 साल हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, 17 तारीख तक जितने भी स्टेशन तैयार होंगे उन सभी रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। वहीं पीएम मोदी के के दौरे को लेकर रवनीत बिट्टू ने स्पष्ट किया कि पीएम जालंधर दौरे पर आएंगे और स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!