Jalandhar पुलिस की देर रात कई इलाकों में  Raid, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jul, 2026 11:24 PM

jalandhar police conduct late night raids in several areas

जालंधर पुलिस ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान भार्गव कैंप और थाना नंबर-2 क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री की सूचना के आधार पर रेड की। जानकारी के अनुसार, एक्साइज विभाग को सूचना मिली थी कि...

जालंधर।  जालंधर पुलिस ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान भार्गव कैंप और थाना नंबर-2 क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री की सूचना के आधार पर रेड की। जानकारी के अनुसार, एक्साइज विभाग को सूचना मिली थी कि एक घर में भारी मात्रा में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के बाद जालंधर पुलिस और संबंधित विभागों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने शहर के कई प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच भी की। अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!