अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की मेटाडोर खड़े ट्रक से टकराई, 3 की मौ+त, कई घायल

Edited By Vatika,Updated: 01 Jul, 2026 10:05 AM

accident 3 died

पंजाब के बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा

बठिंडा (विजय वर्मा): पंजाब के बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा गांव जोधपुर रोमाणा के निकट उस समय हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी एक मेटाडोर सड़क किनारे खड़े ट्रक (ट्राला) से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मेटाडोर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई यात्री वाहन में ही फंस गए।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेटाडोर में करीब 12 श्रद्धालु सवार थे, जो राजस्थान के बाड़मेर से पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। बुधवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच हुए इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना संगत पुलिस, समाजसेवी संस्था सहारा जन सेवा की टीमें और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और तत्काल बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए एम्स बठिंडा रेफर किया गया है।

थाना संगत के एसएचओ जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मेटाडोर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई थी। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा मृतकों एवं घायलों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक पुष्टि के बाद जारी की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े भारी वाहनों से उत्पन्न होने वाले खतरे और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!