Edited By Urmila,Updated: 22 Jun, 2026 01:02 PM

सलेमपुर रोड स्थित बेरका मिल्क प्लांट के पास आर्यन होम्योपैथिक क्लीनिक के शटर पर गोली चलने का निशान मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जालंधर : सलेमपुर रोड स्थित बेरका मिल्क प्लांट के पास आर्यन होम्योपैथिक क्लीनिक के शटर पर गोली चलने का निशान मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब दुकान मालिक सोमवार सुबह क्लीनिक खोलने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने तुरंत थाना एक पुलिस को सूचना दी।
पड़ोसी दुकान के मालिक ने बताया कि शनिवार शाम को आर्यन होम्योपैथिक क्लीनिक को बंद कर सभी अपने-अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान खुलने पर शटर पर गोली का निशान दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।
दुकान मालिक आर्यन के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर गए थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे लौटने पर उन्हें शटर पर गोली लगने का निशान मिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है और न ही उन्हें किसी तरह की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही जालंधर थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here