Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Jun, 2026 02:42 PM

स्वागत समारोह के उपरांत प्रभु श्री राम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक एक विशाल रोड शो निकाला जाएगा।
जालंधर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन आज शाम 7 बजे प्रभु श्री राम चौक, जालंधर पहुंचेंगे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने दी।
अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला नेतृत्व सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। स्वागत समारोह के उपरांत प्रभु श्री राम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक एक विशाल रोड शो निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है तथा जालंधर की जनता भी उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here