Edited By Kalash,Updated: 21 Jun, 2026 04:42 PM

बठिंडा-मानसा रोड पर आई.टी.आई. के पास एक सिंचाई नहर का किनारा टूट गया है।
बठिंडा : बठिंडा-मानसा रोड पर आई.टी.आई. के पास एक सिंचाई नहर का किनारा टूट गया है। बताया जा रहा है कि नहर का किनारा टूटने से बड़ी दरार आ गई है। इस कारण बांध को काफी नुकसान हुआ है। दरार आने को बाद पानी तेज रफ्तार के बाहर बह रहा है जिस कारण आस-पास के इलाके में पानी भरने और भारी नुकसान होने का खतरा है।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पानी का बहाव काफी तेज है जिस कारण नहर के निकाने लगाए मिट्टी के ढेर और बोरियां भी बह गई हैं। इसके साथ ही लोगों का कहना है कि नहर के किनारे कई और जगहों पर भी दरारे आ रही है जिस कारण रोष पाया जा रहा है। उनका कहना है कि अगर समय रहते किनारो को मजबूत किया जाता तो ऐसा न होता।
इसके साथ ही किसानों का कहना है कि अगर समय रहते स्थिति पर काबू न पाया गया तो भारी नुकसान हो सकता है। नहर का पानी खेतों में चला गया है जिस कारण फसल खराब हो सकती है वहीं लोगों में चिंता है कि ये पानी उनके घरों तक न पहुंच जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here