Edited By VANSH Sharma,Updated: 20 Jun, 2026 10:56 PM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज शनिवार को जालंधर दौरे पर पहुंचे।
जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज शनिवार को जालंधर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान जालंधर के भाजपा नेताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
देर शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए प्रभु श्री राम चौक (कंपनी बाग) से भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) तक एक विशाल और ऐतिहासिक रोड शो निकाला गया। इस रोड शो में उनके साथ पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ, भाजपा की प्रदेश नेतृत्व टीम, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

श्री दरबार साहिब में की सरबत के भले की अरदास
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज से पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। इस मौके पर उनके साथ कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले अमृतसर हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया था। माथा टेकने के बाद उन्होंने जलियांवाला बाग, श्री दुर्गियाना मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर में भी हाजिरी लगाई।

अमृतसर के बाद वह जालंधर पहुंचे और इसके बाद लुधियाना का दौरा करेंगे। लुधियाना में नितिन नबीन जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर उनकी फीडबैक लेंगे। इसके बाद वह आगामी चुनावों के लिए सूक्ष्म-योजनाबद्ध रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here