PM मोदी के दौरे के चलते जालंधर के कई स्कूलों में छुट्टी, ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए लिया फैसला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jul, 2026 09:03 PM

holiday declared for several schools in jalandhar due to pm modi s visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जालंधर दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी के मद्देनजर जालंधर के कई स्कूलों ने अपने स्तर पर छुट्टी का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, डीपीएस, पीएपी स्कूल और...

जालंधर (अनिल पाहवा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जालंधर दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी के मद्देनजर जालंधर के कई स्कूलों ने अपने स्तर पर छुट्टी का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, जो स्कूल बंद रहेंगे, उनमें Cambridge International School, Cambridge Innovative School, Cambridge Foundation School, Innocent Hearts (All Schools), Delhi Public School (DPS), Police DAV Public School, St Joseph School, Cambridge School, Kapurthala के नाम शामिल है। वहीं, मायर वर्ल्ड स्कूल में केवल यूकेजी तक के विद्यार्थियों को छुट्टी दी गई है, जबकि अन्य कक्षाओं की पढ़ाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।

स्कूल प्रबंधन ने उक्त फैसला इसलिए लिया है क्योंकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शहर के कई मुख्य मार्ग बंद रहेंगे और सुरक्षा कारणों से यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए उक्त निर्णय लिया गया है और आपको बात दें कि स्कूल की मैनेजमैंट से संपर्क करने के बाद यह खबर लिखी गई है। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के लिए पंजाब पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!