PM मोदी के दौरे से पहले जालंधर में ट्रैफिक जाम, कई मार्ग बंद; यात्रियों के लिए Advisory जारी

Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2026 12:10 PM

traffic divert

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के चलते जालंधर-लुधियाना मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े

पंजाब डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जिसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित हो गया है। खासकर रामामंडी से पीएपी (PAP) तक का मार्ग बंद किए जाने के कारण लंबा जाम लग गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने जालंधर, लुधियाना और अमृतसर से आने-जाने वाले यात्रियों से सतर्क रहने और यात्रा से पहले ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेज रहे हैं। रामामंडी पुल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के चलते ट्रैफिक पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस कारण रामामंडी पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे पी.ए.पी. चौक से लेकर रामामंडी चौक तक लंबा जाम लगा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, फगवाड़ा और चंडीगढ़ जाने वाले वाहन आदमपुर से जंडूसिंघा मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। वहीं लुधियाना और दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को आदमपुर-गढ़शंकर मार्ग से जंडूसिंघा होकर आगे जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लागू किए गए ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें।

 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!