मंच की बजाय BJP कार्यकर्ताओं के बीच बैठे दिखे सुशील रिंकू, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 18 Jul, 2026 01:21 PM

sushil rinku bjp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 123 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस जालंधर

जालंधर (अनिल पाहवा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 123 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस परियोजना का सौंदर्यीकरण पिछले करीब तीन वर्षों से चल रहा था। खास बात यह रही कि इस परियोजना की शुरुआत के समय तत्कालीन सांसद सुशील रिंकू भी शिलान्यास कार्यक्रम का हिस्सा रहे थे।

रेलवे स्टेशन का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन को आम जनता को समर्पित कर दिया गया है। इस अवसर पर सुशील रिंकू ने खुशी जताते हुए कहा कि जनता के हित में जिस विकास कार्य की शुरुआत उनके कार्यकाल में हुई थी, उसका पूरा होना उनके लिए संतोष की बात है।

कार्यक्रम के दौरान एक और बात चर्चा का विषय बनी। जहां कई नेता मंच पर मौजूद थे, वहीं सुशील रिंकू मंच पर बैठने के बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नजर आए। उनकी यह सादगी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठना कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। रिंकू ने कहा कि जालंधर के विकास से जुड़े हर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रही है और कैंट रेलवे स्टेशन का आधुनिक स्वरूप शहर के लोगों के लिए बड़ी सौगात है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!