जालंधर पहुंचे चिराग पासवान, डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक
Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Jul, 2026 11:46 PM

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दोपहर डेरा सचखंड बल्ला में पहुँचे। वह डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए और फिर उन्होंने संत निरंजन दास से मुलाकात की।
जालंधर : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दोपहर डेरा सचखंड बल्ला में पहुँचे। वह डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए और फिर उन्होंने संत निरंजन दास से मुलाकात की।
चिराग पासवान ने बताया कि वह अमृतसर के बाद जालंधर में पहुंचे है। वह संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं और जहां मेरे नानके हैं, मेरी माँ सरदारनी है। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी राम विलास पासवान की सोच रही है कि उनकी पार्टी का विस्तार पंजाब में भी हो। धीरे धीरे आने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी पंजाब में विस्तार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति दृष्टि और पार्टी की दृष्टि से नहीं बल्कि आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जैसे बिहार राज्य में उनकी पार्टी का विस्तार हुआ है और पार्टी के कई नेता चुनकर सांसद और विधानसभा तक पहुंचे है। वैसी ही सोच उनकी पंजाब के लिए भी है। उन्होंने कहा मैं आधा सरदार और पंजाबी हूँ। इसलिए मेरी जिम्मेदारी पंजाब के परिवार की ओर भी बनती है।
