Edited By Kalash,Updated: 06 Jul, 2026 01:56 PM

जालंधर के रिहायशी इलाके में युवक के अपहरण की खबर सामने आई है।
जालंधर : जालंधर के रिहायशी इलाके में युवक के अपहरण की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गोपाल नगर इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके 12वीं में पढ़ते बेटे को कुछ युवक जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए और उससे मारपीट की। आरोपियों द्वारा उनकी गाड़ी की भी तोड़फोड़ की गई। उनके बड़े बेटे ने घर पहुंच तक छोटे भाई के अपहण की जानकारी परिवार को दी। परिवार ने पुलिस को बताया कि कुछ युवक उनके बेटे को मारपीट करते हुए अपहण कर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में लगे कैमरे खंगाने जा रहे हैं ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here