Edited By Urmila,Updated: 28 Jun, 2026 04:15 PM

जालंधर कैंट के अंतर्गत आते जामशेर खास क्षेत्र के गांव भोड़ेसपराय में मौसम की मार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।
जालंधर (महेश) : जालंधर कैंट के अंतर्गत आते जामशेर खास क्षेत्र के गांव भोड़ेसपराय में मौसम की मार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज आंधी के दौरान सड़क से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार पिता और उसकी नाबालिग बेटी पर अचानक भारी पेड़ आ गिरा। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान कश्मीर उर्फ बिल्ला (करीब 40 वर्ष) और उसकी 12 वर्षीय बेटी सोनाली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय क्षेत्र में तेज हवाएं चल रही थीं। इसी दौरान सड़क किनारे लगा पुराना पेड़ जड़ से टूट गया और सीधे बाइक पर आ गिरा, जिससे पिता-बेटी को संभलने का कोई मौका नहीं मिला।
घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पेड़ों की हालत को लेकर भी चिंता जताई है और मांग की है कि कमजोर व पुराने पेड़ों की समय रहते पहचान कर उन्हें हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here