खौफनाक मंजर: गाड़ी व मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर, एक की मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 14 Jun, 2026 02:36 PM

violent collision between a car and a motorcycle

समराला के बाईपास के पास गांव बोंदली में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार गाड़ी और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई।

समराला (विपन) : समराला के बाईपास के पास गांव बोंदली में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार गाड़ी और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 45 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह के रूप में हुई है, जो गांव टोडरपुर का रहने वाला था।

मृतक के रिश्तेदार सुखवीर सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह सुबह मोटरसाइकिल पर अपने गांव से निकला था। जब वह बाईपास के पास गांव बोंदली पहुंचा तो एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार वाले तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि गुरमीत सिंह की मौत हो गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे (एक लड़की और एक लड़का) छोड़ गया है और वह पेशे से खेतीबाड़ी का काम करता था।

इस बारे में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि गुरमीत सिंह को सुबह करीब पौने 10 बजे अस्पताल लाया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर के अनुसार, मृतक के सिर और टांग पर गंभीर चोटें आई थीं और जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!