ट्रक और एक्टिवा की जोरदार टक्कर, बच्ची की मौके पर मौत

Edited By Kalash,Updated: 30 Jul, 2026 05:09 PM

collision between truck and activa

गोराया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक और एक्टिवा की टक्कर से एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई।

गोराया (मुनीश बावा): गोराया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक और एक्टिवा की टक्कर से एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। इस बारे में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें एक डिवाइस के जरिए हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही SSF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां एक ट्रक और एक्टिवा की टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि वंदना पत्नी राजीव अपने बेटे आरुष और बेटी निताशा के साथ एक्टिवा पर गांव पतारा (रामा मंडी) से लुधियाना जा रही थी। परिवार के मुताबिक ट्रक ड्राइवर ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा बेकाबू होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान निताशा पुत्री राजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वंदना घायल हो गई।

SSF की टीम ने परिवार को हौसला देने के लिए पानी पिलाया और तुरंत गोराया थाना पुलिस को सूचना दी। ड्यूटी ऑफिसर मौके पर पहुंचे, जिनके हवाले ट्रक और उसके चालक को किया गया। इसके बाद मृतक लड़की के शव को पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस से सिविल अस्पताल फिल्लौर भेजा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!