Edited By Kalash,Updated: 07 Oct, 2026 01:47 PM

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर की ओर से पासपोर्ट आवेदकों की समस्याओं के समाधान और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए 8 अक्तूबर (गुरुवार) को पासपोर्ट अदालत लगाई जाएगी।
जालंधर (धवन): क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर की ओर से पासपोर्ट आवेदकों की समस्याओं के समाधान और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए 8 अक्तूबर (गुरुवार) को पासपोर्ट अदालत लगाई जाएगी। यह पासपोर्ट अदालत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, एस.सी.ओ. नंबर 42-51, पॉकेट-1, बस स्टैंड जालंधर के नजदीक में लगेगी। पासपोर्ट अधिकारी यशपाल ने कहा कि इस पासपोर्ट अदालत में उन सभी श्रेणियों के आवेदक शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने 31 जुलाई 2026 तक पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है, लेकिन उनके आवेदन अभी तक कार्यालय में लंबित हैं। इनमें ऐसे मामले भी शामिल हैं जिनमें आवेदक की ओर से किसी दस्तावेज या अन्य अनुपालन की आवश्यकता है अथवा किसी अन्य कारण से आवेदन लंबित पड़ा हुआ है।
कार्यालय ने पात्र आवेदकों से अपील की कि वे 8 अक्तूबर को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंचें। आवेदकों को अपने लंबित पासपोर्ट आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक एवं प्रासंगिक दस्तावेज साथ लेकर आने आए ताकि मौके पर ही मामले को निपराटा होगा सके। पासपोर्ट अधिकारी ने कहा कि पासपोर्ट अदालत का मुख्य उद्देश्य उन आवेदकों को सुविधा प्रदान करना है, जिनके आवेदन किसी कारणवश लंबित हैं। उन्होंने पात्र आवेदकों से निर्धारित तिथि और समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने मामले से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील की, ताकि लंबित आवेदनों का यथासंभव शीघ्र निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि आवेदक अपने आवेदन की स्थिति या पासपोर्ट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
एजैंटों और बिचौलियों से बचने की सलाह
पासपोर्ट कार्यालय ने आम जनता को विशेष रूप से आगाह किया है कि विदेश मंत्रालय की ओर से किसी भी संस्था, एजैंट या बिचौलिए को पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। इसलिए नागरिकों को किसी एजैंट या बिचौलिए के संपर्क में आने के बजाय पासपोर्ट के लिए सीधे विदेश मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल पासपोर्ट सेवा के माध्यम से आवेदन करने की सलाह दी गई है। कार्यालय ने कहा कि पासपोर्ट से संबंधित जानकारी, पूछताछ अथवा किसी लंबित आवेदन के संबंध में आवेदक सीधे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
जरूरी जानकारी
* पासपोर्ट अदालत: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार
* समय: सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक
* स्थान: रीजनल पासपोर्ट ऑफिस, S.C.O. 42-51, पॉकेट-1, बस स्टैंड के पास, जालंधर
* योग्यता: 31 जुलाई 2026 तक अप्लाई कर चुके और दफ्तकार में पेंडिंग एप्लीकेशन वाले आवेदक
* साथ लाएं: पेंडिंग एप्लीकेशन से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here